इम्यून सिस्टम मजबूत करना है तो पिएं ये डिटॉक्स ड्रिंक, ये है बनाने का तरीका

इम्यून सिस्टम मजबूत करना है तो पिएं ये डिटॉक्स ड्रिंक, ये है बनाने का तरीका

सेहतराग टीम

कोरोना वायरस की वजह से पूरा देश तकरीबन चार महिने से लॉकडाउन लगा हुआ है। लोग घरों में कैद है। वहीं दूसरी तरफ इस महामारी से बचने के लिए लोगों को इम्यून सिस्टम मजबूत करने को कहा जाता है। ऐसी स्थिति में लोग घरों में रहते हुए कई ऐसी चीजें खाते हैं जो उनके इम्यून सिस्टम को मजबूत करती हैं। उन सब चीजों में हरी सब्जियो को खाने की सलाह दी जाती है। वहीं लोगों को चुकंदर, सेब और गाजर आदि के जूस पीने की भी सलाह दी गई है।

पढ़ें- लिवर को साफ और स्वस्थ रखती हैं ये चीजें

वही लॉक़डाउन की वजह से लोगों का वजन भी काफी बढ़ रहा है। ऐसी स्थिति में लोगों को वर्कआउट घर पर रहकर करना पड़ रहा है। वर्कआउट के अलावा डिटॉक्ट डिंक्र करके भी आप अपना इम्यून सिस्टम को मजबूत कर सकते है। डिटॉक्स करने से जहां सेहत बना रहेगा वहीं दूसरी तरफ चेहरे पर भी ग्लो आएगा।

चुकंदर, सेब और गाजर

ये तीनों चीज़ों पोषण और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं। शोध की मानें, तो चुकंदर फाइटोकेमिकल यौगिकों का एक समृद्ध स्रोत है। जिसमें एस्कॉर्बिक एसिड, कैरोटीनॉयड, फेनोलिक एसिड और फ्लेवोनोइड्स शामिल हैं।

सेब विटामिन, ज़िंक और अन्य पोषक तत्वों और खनिजों में समृद्ध होते हैं। वे पेट पर भी हल्के होते हैं। वहीं, गाजर विटामिन-ए और ई से भरपूर होता है, जिसमें कई महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद और आवश्यक होते हैं।

कैसे बनाएं डिटॉक्स ड्रिंक (How to Made Immune Boost Detox Drink in Hindi):

इसके लिए आपको चाहिए:

  • एक चोटे साइज़ का चुकंदर
  • एक छोटा सेब
  • एक छोटी गाजर
  • एक लीटर पानी

इस सभी को छोटा-छोटा काट लें और इसमें पानी मिलाकर ब्लेंडर में इसका जूस निकाल लें। अब इसे छानकर पी जाएं। इसका सबसे अच्छा असर सुबह-सुबह खाली पेट पीने से होगा। इस डिटॉक्स को लागातर 3-4 दिनों तक पीते रहें और इसका असर देखें।

 

इसे भी पढ़ें-

इन 8 चीज़ों को भिगोकर ही खाएं, आस-पास भी नहीं फटकेंगी बीमारियां

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।